1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में दस भाषा प्रयोगशालाओं की होगी स्थापना: योगी आदित्यनाथ

यूपी में दस भाषा प्रयोगशालाओं की होगी स्थापना: योगी आदित्यनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 01:24 pm IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दस पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 'लैंग्वेज लैब' बनाने का निर्णय लिया है। सरकार की तरफ से इसके लिए 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें से हर लैब के लिए 17.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Ten language laboratories to be established in UP Yogi...- India TV Hindi
Ten language laboratories to be established in UP Yogi Adityanath Image Source : FILE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दस पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 'लैंग्वेज लैब' बनाने का निर्णय लिया है। सरकार की तरफ से इसके लिए 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें से हर लैब के लिए 17.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।इस पहल से विद्यार्थियों के कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगी, भाषाओं के प्रति बेहतर समझ पैदा होगी, ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वे अपना प्रदर्शन ेहतर ढंग से कर सके।

सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, "इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विशेष तौर पर छात्राओं को नौकरी हासिल करने में मदद मिलेगी।"एक विशेष केंद्रीय सहायता अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत इससे वे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, जो इटावा में राजकीय पॉलिटेकि्न क, अमेठी में संजय गांधी पॉलिटेकि्न क, कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संत कबीर नगर के अलावा आजमगढ़ में सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेकि्न क और काशगंज में स्थित एमएमआईटी लैब में अध्यनरत होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।