1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है यूपी का बेस्ट कॉलेज, देश के टॉप 10 में भी है शुमार

मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है यूपी का बेस्ट कॉलेज, देश के टॉप 10 में भी है शुमार

 Published : Jun 18, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 06:10 pm IST

मेडिकल की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश का टॉप कॉलेज कौन सा है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

मेडिकल फील्ड में पढ़ाई करने के इच्छुक अधिकतर स्टूडेंट डॉक्टर बनने की ख्वाइश रखते हैं। ऐसे में कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो अपने क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज को वरीयता देते हैं। अगर आप अपनी आगे की पढ़ाई मेडिकल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से करने के इच्छुक हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज इस खबर के जरिए हम आपको उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज के बारे में बताएंगे, जो NIRF 2024 रैंकिंग के अनुसार देश के टॉप 10 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में से एक है। तो चलिए जानते हैं। 

उत्तर प्रदेश का बेस्ट मेडिकल कॉलेज संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ है। इस कॉलेज की रैंकिंग NIRF 2024 के अनुसार पूरे देश में 6ठी है। दूसरी भाषा में कहें तो संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ देश में टॉप 10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में 6ठवां स्थान रखता है। 

यूपी के टॉप 4 मेडिकल कॉलेज 

नीचे दी गई सूची के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश के टॉप 4 मेडिकल कॉलेज से परिचित हो सकते हैं। 

  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान, NIRF 2024 रैंक 6 
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, NIRF 2024 रैंक 7
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, NIRF 2024 रैंक 19
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, NIRF 2024 रैंक 27

वहीं, अगर देश में टॉप मेडिकल कॉलेज की बात की जाए तो बता दें कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए AIIMS Delhi देश का नंबर 1 संस्थान है। देश में दूसरे नंबर पर नाम PGIMER, Chandigarh का आता है।उक्त मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग, NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार हैं। बता दें कि नीट यूजी 2025 की परिणाम भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में स्टूडेंट्स अब काउंसलिंग शुरू होने के इंतजार में हैं, जोकि उम्मीद है कि जल्द ही शुरू की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।