1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मध्य प्रदेश PSTET परीक्षा के आवेदन में कब तक कर सकते हैं करेक्शन, कब होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश PSTET परीक्षा के आवेदन में कब तक कर सकते हैं करेक्शन, कब होगी परीक्षा

 Published : Oct 15, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 10:08 pm IST

मध्य प्रदेश PSTET परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन सभी के लिए यह खबर फायदेमंद साबित होगी। इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि एमपीईएसबी पीएसटीईटी 2024 के आवेदन में कब तक सुधार कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप भी मध्य प्रदेश PSTET परीक्षा के लिए आवदेन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड आज यानी 15 अक्टूबर, 2024 को एमपीईएसबी पीएसटीईटी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से लिंक पा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमपीईएसबी पीएसटीईटी 2024 के आवदेन में कब तक करेक्शन कर सकते हैं। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

आवदेन में करेक्शन करने की क्या है आखिरी तारीख?

आवेद में सुधार करने के लिए चल रही करेक्शन विंडो 20 अक्टूबर, 2024 तक खुली रहेगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में करेक्शन करना है वे सभी इस तिथि तक या इससे पहले ही सुधार कर लें। 

कब होगी परीक्षा?

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार, परीक्षा संभावित तारीख 10 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। इस पराक्षा को सभी दिनों में दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि पीएसटीईटी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर दो भागों में उपलब्ध होगा। पहले भाग में आवेदक का विवरण, परीक्षा का नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र आदि और आवेदक के आवेदन पत्र में भरे गए शरीर के स्थायी पहचान चिह्न और फोटो पहचान पत्र होंगे।

क्या है आवेदन शुल्क?

जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अनारक्षित श्रेणी से संबंधित होने पर ₹500/- परीक्षा शुल्क देना होगा और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/विकलांग व्यक्तियों से संबंधित होने पर ₹250/- परीक्षा शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक एमपीईएसबी वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।