1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET 2024: 2 और 3 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET 2024: 2 और 3 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Aug 28, 2024 11:04 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:04 pm IST

UGC NET 2024: जो कैंडिडेट्स 2 और 3 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होंगे, उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। NTA ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खास खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने 2 और 3 सितंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा के लिए के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव है। जो उम्मीदवार 2 और सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को UGC NET 2024 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। इससे पहले एजेंसी ने 27, 28, 29, 30 अगस्त और 21, 22 और 23 अगस्त की परीक्षाओं के लिए दो चरणों में यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी किए थे।

इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

UGC NET 2024: कैसे करें डाउनलोड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UGC NET के लिए NTA की वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अपनी परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - आवेदन संख्या, जन्म तिथि
  • प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

4 सितंबर के लिए अभी जारी नहीं हुए एडमिट कार्ड 

4 सितंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। उस दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करेगी। सुबह की शिफ्ट में राजनीति विज्ञान और तुलनात्मक साहित्य (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक) और दोपहर की शिफ्ट में राजनीति विज्ञान और योग (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक) की परीक्षा होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी कठिनाई के मामले में या एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में कोई त्रुटि होने पर, उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से 011-40759000 पर संपर्क करें या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेजें।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI DY Chandrachud?

'UPSC के पास मेरे खिलाफ कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं,' पूजा खेडकर का पलटवार
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।