1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET June 2025: 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET June 2025: 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 22, 2025 11:04 am IST,  Updated : Jun 22, 2025 11:04 am IST

25 जून को होने वाली यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार 25 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET June 2025:एडमिट कार्ड को कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2025 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक विंडो खुल जाएंगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।

Admit card direct link

बता दें कि इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप को जारी किया गया था। एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उस शहर के आवंटन के बारे में अग्रिम जानकारी दी जाती है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक आयोजित की जानी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। इसके अलावा, प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे, जिनमें से दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।