1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPPSC APS 2023 की परीक्षा में सारे अभ्यर्थी फेल, एक मिनट में 80 शब्द टाइपिंग नहीं कर पाया कोई; 331 पद रह गए खाली

UPPSC APS 2023 की परीक्षा में सारे अभ्यर्थी फेल, एक मिनट में 80 शब्द टाइपिंग नहीं कर पाया कोई; 331 पद रह गए खाली

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 03, 2026 09:51 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 10:09 am IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2023 के दूसरे चरण का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हो पाया है।

UPPSC APS 2023 की परीक्षा में सब फेल- India TV Hindi
UPPSC APS 2023 की परीक्षा में सब फेल Image Source : REPORTER

लखनऊः यूपीपीसीएस अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले 4,240 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी यह परीक्षा नहीं पास कर पाया। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी फेल हो गए। इसकी वजह से 331 रिक्त पद को खाली घोषित किया गया है। इस परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हुआ। एक मिनट में 80 शब्द भी कोई टाइप नहीं कर पाया। यूपीपीसीएस की तरफ से बताया गया है कि द्वितीय चरण की परीक्षा के आधार पर तृतीय चरण की परीक्षा हेतु किसी भी अभ्यर्थी के सफल नहीं होने के कारण 331 पद रिक्त घोषित किए गए हैं।

4240 अभ्यर्थी ने दी थी परीक्षा

लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की कुल 331 रिक्तियों के सापेक्ष दिनांक-07.01.2024 को आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम दिनांक-04.03.2024 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 5889 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा हेतु सफल घोषित किया गया था। प्रश्नगत चयन की द्वितीय चरण की परीक्षा दिनांक-28.06.2024 से 18.07.2024 तक 02 सत्रों में जनपद-लखनऊ में आयोजित की गयी थी, जिसमें कुल 4240 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

एक मिनट में 80 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए

द्वितीय चरण की परीक्षा में दो विषयों-हिन्दी आशुलेखन और हिन्दी टाइपिंग की परीक्षा हुई थी जिनका पूर्णांक क्रमशः 75 अंक और 25 अंक था। हिन्दी आशुलेखन में त्रुटिरहित न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग करना अनिवार्य है। लेकिन कोई भी अभ्यर्थी एक मिनट में 80 शब्द को बिना गलती के टाइप नहीं कर पाया। इसकी वजह से तृतीय चरण की परीक्षा हेतु किसी भी अभ्यर्थी के सफल घोषित नहीं किया गया। 

UPPSC APS 2023 पात्रता मानदंड

UPPSC APS भर्ती के लिए पात्र माने जाने हेतु उम्मीदवारों को APS आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। UPPSC APS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट के प्रावधान लागू होंगे। 

 UPPSC APS के लिए शैक्षणिक योग्यता  

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की हिंदी शॉर्टहैंड में टाइपिंग गति कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपराइटिंग में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए, जो DOEACC सोसाइटी द्वारा संचालित 'सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटिंग' (CCC) के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप हो। यह कोर्स 'हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश' द्वारा संचालित किया जाता है, या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य कोर्स हो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।