AISSEE 2026 के लिए आवेदन में सुधार करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खबर है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो कि बहुत जल्द बंद हो जाएगी। सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने हेतु इच्छुक उम्मीदवार AISSEE 2026 के लिए 11 नवंबर तक आवेदन कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, इसके आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 12 नवंबर 2025 को खुलेगी, जो 14 नवंबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार करने के इच्छुक, आखिरी तारीख तक या उससे पहले ऐसा कर दें। अब सवाल आता है कि इसके आवेदन में किस विवरण में सुधार करने की अनुमति है और किसमें नहीं। आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।
उम्मीदवार का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता। ये विवरण सुधार विंडो में संशोधित नहीं किए जा सकेंगे।
AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद