1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब में एक असिस्टेंट लाइनमैन को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है 3 हजार पदों पर भर्ती

पंजाब में एक असिस्टेंट लाइनमैन को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है 3 हजार पदों पर भर्ती

 Published : Apr 10, 2026 05:13 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 05:16 pm IST

पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि असिस्टेंट लाइनमैन को पंजाब में कितनी सैलरी मिलती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

पंजाब में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL की ओर से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। शुरू होने पर उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंजाब में एक असिस्टेंट लाइनमैन को हर माह सैलरी कितनी मिलती है। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइे आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

कितनी सैलरी मिलेगी? 

पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर निकली भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को शुरुआत में 19900 रुपये प्रति माह सैलरी (बेसिक पे) मिलेगी। 

कब से शुरू होंगे आवेदन? 

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, मेक्सिमम एज लिमिट 37 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्ट करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।