1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में निकली आयुष डॉक्टर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें

बिहार में निकली आयुष डॉक्टर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 09, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 04:13 pm IST

बिहार में आयुष डॉक्टर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती(Ayush doctor) में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

बिहार आयुष डॉक्टर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी- India TV Hindi
बिहार आयुष डॉक्टर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी Image Source : PEXELS

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी में आयुष डॉक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। आइए इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होते हैं। 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 32000 रुपये सैलरी मिलेगी। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2619 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) के लिए 1411 पद
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) के लिए 706 पद
  • आयुष चिकित्सक (यूनानी) के लिए 502 पद

आवेदन करने के लिए क्या है एजुकेशनल क्राइटेरिया?

  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री (आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।
  • आयुष डॉक्टर (होम्योपैथिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एच.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी), जो केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल है। 
  • आयुष डॉक्टर (यूनानी): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.यू.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल है। 

कैसे करें आवेदन? 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार आवेदन को डाउनलोड करें। 

ये भी पढ़ें- ये हैं देश के टॉप 10 लॉ संस्थान, देखें पूरी लिस्ट 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक को किस पे स्केल पर मिलती है सैलरी?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।