अगर आपने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि इस बिहार पुलिस में एक ड्राइवर कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए आज हम इस विवरण से अवगत होंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि बिहार पुलिस में निकली ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस में एक ड्राइवर कांस्टेबल 21700 रुपये से 69100 रुपये सैलरी (प्रतिमाह) मिलेगी।
इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज शामिल हैं। सबसे पहले इसमें लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होंगे। लिखित परीक्षा सिर्फ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए क्वालिफाइंग होगी; और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट मोटर व्हीकल ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्वालिफाइंग होगा। अघिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स CSBC, बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक सुबह 10.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम जैसी जानकारी होगी। इस परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। कैंडिडेट्स को सुबह 9.30 बजे तक तय परीक्षा की जगह पर रिपोर्ट करना होगा।
ये भी पढ़ें-
यूपी में एक होमगार्ड को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें
संपादक की पसंद