अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 30 मार्च 2026 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अगर आवेदन नहीं किया है, तो वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। लेकिन क्या आप इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। दूसरी भाषा में कहें सेलेक्शन प्रोसेस तीन स्टेज में होगा। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST/PMT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल हैं। इसमें पहला कंप्यूटर बेस्ड रिटेन एग्जाम (CWE) होगा। इस लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अगली स्टेज के लिए बुलाए जाएंगे यानी लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा) लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास उम्मीदवारों का बाद में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन होगा।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3298 पदों को भरा जाएगा। इसमें- डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 वैकेंसी, आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 वैकेंसी हैं।
सैलरी कितनी मिलेगी?
पंजाब पुलिस में निकली इस कांस्टेबल भर्ती सेलेक्ट होने पर शुरूआत में 19900 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने के स्टेप्स
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।