1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSIR NET Result 2024: कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम? जानें क्या है अपडेट

CSIR NET Result 2024: कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम? जानें क्या है अपडेट

 Published : Aug 19, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 12:36 pm IST

जो उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी को अब अपने नतीजों का इंतजार है। ऐसे में उम्मीद है कि NTA जल्द ही CSIR UGC NET 2024 के परिणाम जारी करेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CSIR UGC NET Result: जिन उम्मीदवारों ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वे सभी अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CSIR यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR UGC NET 2024) के नतीजे जारी करेगी। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

जानकारी दे दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगी। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • उम्मीमदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक NTA वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद CSIR UGC NET 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें।
  • फिर दिए गए वेबपेज पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और चित्र में दिखाया गया सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपका CSIR UGC NET परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में अब इसे चेक करे, डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

सीएसआईआर नेट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 9 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 11 अगस्त तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। ऐसे में अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द ही csirnet.nta.ac.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। 

बता दें कि परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को दो पालियों में 187 शहरों में स्थित 348 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था। उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 11 अगस्त थी। इस परीक्षा में कुल 2,25,335 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन? जानें

दुनिया के कितने और किन देशों के पास परमाणु हथियार है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।