1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Maharashtra SSC 10th Result 2024: कब आएगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

Maharashtra SSC 10th Result 2024: कब आएगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

 Published : May 25, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 25, 2024 06:28 am IST

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार बोर्ड द्वारा जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Maharashtra SSC 10th Result 2024: जो छात्र-छात्राएं महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी को अपने परिणाम का इंतजार है। अब जब महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है तो ऐसे में 10वीं के परिणाम को बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) जल्द ही कक्षा 10 या एसएससी परिणाम घोषित करेगा। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि 10वीं के परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना एसएससी परिणाम mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in, ssc.mahresults.org.in पर देख सकेंगे।

Maharashtra SSC 10th Result 2024: कैसे कर सकेंगे चेक 

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।  
  • इसके बाग उम्मीदवार होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 (लिंक एक्टिव होने पर)  लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और मां के नाम को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • अब अपने बोर्ड रिजल्ट को चेक करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा SSC रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स की मार्कशीट को डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in और इसके मोबाइल अप्लीकेशन पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग-इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से लेकर 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 16 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

ये भी पढ़ें- NEET में कितने नंबर लाने पर AIIMS में एडमिशन मिल सकता है?

Indian Air Force के अग्निवीर को हर माह कितनी मिलती है सैलरी?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।