1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. India Post GDS भर्ती का कब आएगा रिजल्ट? परिणाम जारी होने के बाद का क्या करना होगा; जानें

India Post GDS भर्ती का कब आएगा रिजल्ट? परिणाम जारी होने के बाद का क्या करना होगा; जानें

 Published : Aug 19, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 03:57 pm IST

इंडिया पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट को जल्द ही जारी किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करना होगा? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं आज हम इस खबर के जरिए यही बताएंगे।

India Post GDS भर्ती का कब आएगा रिजल्ट- India TV Hindi
India Post GDS भर्ती का कब आएगा रिजल्ट Image Source : FILE

India Post GDS Result 2024: भारतीय डाक में निकली जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब परिणाम का इंतजार है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 15 जुलाई से 5 अगस्त तक चला था। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। इस भर्ती में सिलेक्शन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनेगी और उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे। इस मेरिट लिस्ट को 10वीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा। 

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद होगा वेरिफिकेशन 

मेरिट लिस्ट को इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in और indiapostgdsonline.cept.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरिट लिस्ट को जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि, मेरिट लिस्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा, जिसमें उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती 

इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर के 23 डाक सर्किलों में 44228 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • एबीपीएम 
  • जीडीएस 
  • बीपीएम

रिजल्ट के बाद क्या?

शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को फिजिकल वेरिफिकेशन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से तारीखों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को फॉर्म में फर्जी/गलत जानकारी/विवरण प्रस्तुत करने की स्थिति में देयता के बारे में निर्धारित प्रारूप में एक वचनबद्धता प्रस्तुत करनी होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी? 

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी है। आप नीचे बिंदुवार देख सकते हैं। 

  • एबीपीएम /जीडीएस-10,000-24,470 रुपेय प्रतिमाह
  • बीपीएम- 12,000-29,380 रुपये प्रति माह 

सैलरी संबंधित उक्त डेटा को आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  दुनिया के कितने और किन देशों के पास परमाणु हथियार है?

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।