1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2025 आंसर-की कब होगी जारी? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

CAT 2025 आंसर-की कब होगी जारी? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 01, 2025 01:24 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 01:25 pm IST

30 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CAT 2025 परीक्षा को आयोजित किया गया। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर-की इंतजार है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

CAT 2025 परीक्षा का आयोजन बीते कल यानी 30 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हो चुका है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की और परिणाम का वेट कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि रिजल्ट को जल्द ही जारी किया जा सकती है। अगर पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट दिसंबर के आखिर तक आ सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर-की को जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के मौका दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। आंसर-की/परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

CAT 2025 आंसर-की को कैसे कर सकेंगे चेक 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरना। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदावर आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंआउट ले लें। 

पिछले तीन सालों - 2024, 2023, 2022 में CAT रिज़ल्ट दिसंबर के आखिर तक अनाउंस किया गया था, जो एग्जाम होने के 20 से 25 दिनों के अंदर था। 

पिछले 5 सालों के CAT रिजल्ट की तारीख

  • CAT रिजल्ट 2024- 19 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2023- 21 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2022- 21 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2021- 3 जनवरी
  • CAT रिजल्ट 2020- 2 जनवरी

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- जेईई मेन 2026 सेशन 1 के आवेदन में करेक्शन हेतु खुल गई विंडो, जानें किन फील्ड्स में नहीं कर सकते सुधार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।