1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSIR UGC NET 2024: कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट के नतीजे, जानें क्या है अपडेट

CSIR UGC NET 2024: कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट के नतीजे, जानें क्या है अपडेट

 Published : Sep 02, 2024 03:11 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 03:11 pm IST

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए सभी कैंडिडेट्स को अपने नतीजों का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि NTA जल्द ही परिणाम को जारी करेगी।

कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट के नतीजे (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट के नतीजे (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया था वे सभी अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET 2024) का परिणाम घोषित करेगी। एक बार घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार CSIR की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि नतीजे कब जारी किए जाएंगे। 

बता दें कि CSIR UGC NET जून 2024 की परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक 2,25,335 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा पहले दो दिनों में दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 27 जुलाई को सुबह की पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 9 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था। 

कैसे करें चेक 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'CSIR UGC NET जुलाई 2024 रिजल्ट' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा, जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि प्रदान करनी होगी और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद CSIR UGC NET 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आखिरी में रिजल्ट को चेक कर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें। 

परीक्षा को पांच विषयों: पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह, भौतिक, जीवन और गणितीय विज्ञान के लिए दो शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑफ़लाइन आयोजित किया गया था। स्कोरकार्ड को ऊपर बताए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है। अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 12 महीने काम और 13 महीने की पाओ सैलरी, जानें ये कौन सी नौकरी? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।