अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं और टॉप कॉलेज की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। चाहे इंजीनियरिंग हो, मेडिकल हो या फिर किसी भी फील्ड की पढ़ाई हो, अधिकतर स्टूडेंट्स कॉलेज चूज करने के मामले में बेहद कन्फ्यूज होते ही हैं। तो क्या आप जानते हैं कि भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। तो आइए जानते हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के मामले में भारत के टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट में पहले पायदान पर नाम आईआईटी मद्रास का आता है। आईआईटी मद्रास, तमिलनाडि के चैन्नई शहर में स्थित है। बता दें कि आईआईटी मद्रास पिछले साल भी नंबर 1 पोजिशन पर था। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली का नाम दर्ज है। उम्मीदवार बाकी टॉप 8 कॉलेज के नाम नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से देख सकते हैं।
देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान
- आईआईटी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras), रैंक- 1
- आईआईटी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi), रैंक- 2
- आईआईटी बॉम्बे(Indian Institute Of Technology Boombay), रैंक- 3
- आईआईटी कानपुर(Indian Institute Of Technology Kanpur), रैंक- 4
- आईआईटी खड़गपुर(Indian Institute Of Technology Kharagpur), रैंक- 5
- आईआईटी रुड़की(Indian Institute Of Technology Roorkee), रैंक- 6
- आईआईटी हैदराबाद (Indian Institute of Technology Hyderabad), रैंक- 7
- आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati), रैंक- 8
- एनआईआईटी त्रिची (National Institute of Technology Tiruchirappalli), रैंक- 9
- आईआईटी-बीएचयू (Indian Institute of Technology (Banaras Hindu University) Varanasi), रैंक- 10
बता दें कि उक्त लिस्ट में बताई गई रैंकिंग NIRF 2025 के अनुसार है। अगर आप एक टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक हैं तो उक्त लिस्ट आपके काम आ सकती है। हालांकि, उक्त लिस्ट में बताए गए कॉलेजों में दाखिला लेना कोई आसान काम नहीं। लाखों छात्रस इसेक लिए जी तोड़ मेहनत कर जेईई मेन और फिर जेईई एडवांस्ड परीक्षा देते हैं, लेकिन चुनिंदा को ही इनमें दाखिला मिल पाता है।