1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BHU UG स्पॉट राउंड के लिए कौन कर सकेगा अप्लाई, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत? जानें

BHU UG स्पॉट राउंड के लिए कौन कर सकेगा अप्लाई, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत? जानें

 Published : Sep 09, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 02:00 pm IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विभिन्न UG कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आज शुरू करेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

BHU स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आज एक्टिव होगा- India TV Hindi
BHU स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आज एक्टिव होगा Image Source : FILE

BHU UG Admission 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न UG कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आज एक्टिव करेगा। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि स्पॉट राउंड के लिए सीट अपग्रेड प्रक्रिया 5 सितंबर को होगी। अपग्रेड प्रक्रिया के बाद स्पॉट राउंड के लिए अंतिम सीट मैट्रिक्स निर्धारित की जाएगी।

BHU UG Admission 2024: स्पॉट राउंड के लिए कौन कर सकता है अप्लाई 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार पात्रता को समझ सकते हैं। 

  • जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था और जिन्हें नियमित राउंड आवंटन (प्रतीक्षा सूची) के दौरान कोई सीट नहीं दी गई।
  • जिन अभ्यर्थियों को सीट दी गई थी, लेकिन वे निर्धारित समय में शुल्क जमा नहीं कर सके।
  • जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया, लेकिन सत्यापन के दौरान उनका प्रवेश रद्द या वापस ले लिया गया, अस्वीकृत कर दिया गया।

जो उम्मीदवार सीट पर हैं या जिन्होंने नियमित राउंड में अपनी सीट पहले ही फ्रीज कर ली है, वे स्पॉट राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। जो उम्मीदवार स्पॉट राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपने ऑनलाइन डैशबोर्ड पर "स्पॉट एडमिशन" विकल्प चुनना होगा और 500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

बीएचयू स्पॉट काउंसलिंग राउंड के दौरान, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में क्या क्या होगा? जानें यहां हर एक डिटेल

हरियाणा का सबसे पढ़ा लिखा जिला कौन सा है? 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।