1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. World Hindi Day 2023: क्या आप जानते हैं इन इंग्लिश शब्दों का हिंदी अर्थ? बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करते हैं यूज

World Hindi Day 2023: क्या आप जानते हैं इन इंग्लिश शब्दों का हिंदी अर्थ? बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करते हैं यूज

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jan 10, 2023 09:34 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 09:34 pm IST

10 जनवरी को हर साल 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाता है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इसका उद्देश्य दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना और हिन्दी को इंटरनेशनल भाषा के रूप में पेश करना है।

विश्व हिंदी दिवस(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
विश्व हिंदी दिवस(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

World Hindi Day 2023: विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा हिंदी है। 10 जनवरी को हर साल 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाता है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इसका उद्देश्य दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना और हिन्दी को इंटरनेशनल भाषा के रूप में पेश करना है। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने  10 जनवरी 1975 को किया था, जो नागपुर में हुआ था। इस सम्मेलन में कुल 30 देशों ने भाग लिया था। इसके बाद भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने का ऐलान किया था।

आज हम इस खबर के जरिए आपको अंग्रेजी के कुछ ऐसे प्रचलित शब्दों के बारे में बताएंगे जिनका प्रयोग तो बहुत कॉमन है पर हिंदी मीनिंग शायद ही पता रहता है। इन शब्दों को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खूब जमकर इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो इन शब्दों को हिंदी का शब्द ही समझते हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे शब्द बताएंगे।

इंग्लिश    हिंदी 
Actually      'असल में' या 'वास्तव में'
Excuse me  माफ कीजिए या क्षमा कीजिए
Hello    नमस्कार या नमस्ते
Internet  अंतरजाल
Engineer   अभियांत्रिकी
Computer    संगणक
Mobile   चलंत दूरभाष यंत्र
Refrigerator प्रशीतक और शीतक यंत्र       
AC     वातानुकूलत या शीत ताप नियंत्रक
Temperature  तापमान
Television   दूरदर्शन
Headphone     कर्णश्राव्य यंत्र

 

काफी लोग हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में कंफ्यूज रहते हैं। बहुत से लोगों को तो दोनों दिवस एक ही लगते है, लेकिन हिंदी दिवस और विश्व हिदी दिवस दोनों अलग-अलग हैं। दोनों दिवस का अपनी अलग एक हिस्ट्री या अपना एक अलग इतिहास है और उद्देश्य है। विश्व हिंदी दिवस को जनवरी माह की 10 तारीख को हर साल मनाया जाता है, जब कि हिदी दिवस को सितंबर के महीने में मनाया जाता है। हिंदी दिवस को सिंतंबर माह की 14 तारीख को मनाया जाता है।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।