1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Arrah Election Result: आरा में CPI M-L के कयामुद्दीन अंसारी आगे, BJP के अमरेंद्र प्रताप सिंह पीछे

Arrah Election Result: आरा में CPI M-L के कयामुद्दीन अंसारी आगे, BJP के अमरेंद्र प्रताप सिंह पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:00 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:53 pm IST

Arrah Vidhan Sabha chunav Result 2020:पिछली बार आरा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहम्मद नवाज आलम और भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था।

Arrah Seat Election Result - India TV Hindi
Arrah Seat Election Result Amrendra Pratap Singh Quyamuddin Ansari BJP CPI M-L Image Source : INDIA TV

Arrah Vidhan Sabha chunav Result 2020:बिहार की आरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक आरा सीट पर 47.67  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक कम प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। आरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। आरा विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई (एमएल) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने आरा विधानसभा सीट से अमरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि सीपीआई (एमएल) ने कयामुद्दीन अंसारी पर दांव खेला है

आरा सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान सीपीआई (एमएल) के कयामुद्दीन अंसारी आगे तल रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के अमरेंद्र प्रताप सिंह 4241 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहम्मद नवाज आलम की जीत हुई थी उन्हें 70004 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह को 666 वोटों से हराया था जिन्हें 69338 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3203 वोट गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024