1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bagaha Election Result: बगहा सीट पर भाजपा के राम सिंह आगे

Bagaha Election Result: बगहा सीट पर भाजपा के राम सिंह आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:39 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:03 pm IST

Bagaha Vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार बगहा विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर जेडीयू का प्रत्याशी रहा था।

Bagaha Seat Election Result- India TV Hindi
Bagaha Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  बगहा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राम सिंह और कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह के बीच है। 

बगहा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राम सिंह कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह से 16125 मतों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बगहा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई थी। उस समय बीजेपी ने राघव शरण पांडेय को मैदान में उतारा था और उन्हें 74476 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी भीष्म साहनी रहे थे जिन्हें 66293 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024