1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bajpatti Election Result: बाजपट्टी सीट पर बाजी पलटी, जदयू की रंजू गीता को पछाड़ आरजेडी के मुकेश कुमार आगे

Bajpatti Election Result: बाजपट्टी सीट पर बाजी पलटी, जदयू की रंजू गीता को पछाड़ आरजेडी के मुकेश कुमार आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:55 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:02 pm IST

Bajpatti Seat chunav Result: पिछली बार बाजपट्टी विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर भारत लोक शिक्षा परिषद का प्रत्याशी रहा था।

Bajpatti Seat Election Result- India TV Hindi
Bajpatti Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की बाजपट्टी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था। बाजपट्टी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) की रंजू गीता और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुकेश कुमार यादव के बीच है। 

बाजपट्टी सीट पहले जनता दल (यूनाइटेड) की रंजू गीता आगे चल रही हैं। लेकिन फिर बाजी पलटी और आरजेडी के मुकेस कुमार  रंजू गीता से 380 मतों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बाजपट्टी विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) की जीत हुई थी। उस समय जेडीयू ने रंजू गीता को मैदान में उतारा था और उन्हें 67194 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भारत लोक शिक्षा परिषद की प्रत्याशी रेखा कुमारी रही थीं जिन्हें 50248 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024