1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरौली में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी ने जीती थी सीट

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरौली में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी ने जीती थी सीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 07:49 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 07:49 am IST

भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर बरौली विधानसभा सीट से रामप्रवेश राय को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने रियाजुल हक पर दांव खेला है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : PTI

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में बरौली सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर बरौली विधानसभा सीट से रामप्रवेश राय को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने रियाजुल हक पर दांव खेला है।

पिछली बार बरौली सीट राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी मोहम्मद नेमतुल्लाह और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामप्रवेश राय के बीच सीधी टक्कर हुई थी। पिछला चुनाव आरजेडी और जेडीयू और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ी थी और इस सीट पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को उतारा था। इसबार जेडीयू भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरौली सीट पर आरजेडी प्रत्याशी मोहम्मद नेमतुल्लाह की जीत हुई थी। उन्हें   61690 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के रामप्रवेश राय को महज 504 वोटों से हराया था। रामप्रवेश राय को कुल 61186  वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024