1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Barbigha Election Result: बरबीघा में पलटी बाजी कांग्रेस के गजानंद शाही को पछाड़ JDU के सुदर्शन कुमार आगे

Barbigha Election Result: बरबीघा में पलटी बाजी कांग्रेस के गजानंद शाही को पछाड़ JDU के सुदर्शन कुमार आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:17 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:53 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार बरबीघा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन कुमार और BLSP के प्रत्याशी शेओ कुमार के बीच टक्कर थी।

Barbigha Seat Election Result- India TV Hindi
Barbigha Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की बरबीघा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बरबीघा सीट पर 52.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बरबीघा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। बरबीघा विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर JDU और कांग्रेस के बीच में है। JDU ने बरबीघा विधानसभा सीट से सुदर्शन कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने गजानंद शाही को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बरबीघा सीटों पर गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में  JDU के सुदर्शन कुमार आगे है। वह कांग्रेस के गजानंद शाही से 150 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरबीघा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 46406 वोट मिले थे और उन्होंने BLSP के प्रत्याशी शेओ कुमार को हराया था। शेओ कुमार को 30689 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इस सीट पर कुल 111376 लोगों ने वोट किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024