1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Belaganj Chunav Result: बेलागंज से RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव विजयी, पिछली बार भी हुई थी जीत

Belaganj Chunav Result: बेलागंज से RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव विजयी, पिछली बार भी हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:54 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 12:48 pm IST

Belaganj Election Result: बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू के अभय कुमार सिन्हा को 23963 वोट से हराया है।

Belaganj Chunav Result- India TV Hindi
Belaganj Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू के अभय कुमार सिन्हा को 23963 वोट से हराया है। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 79708 वोट हासिल किए हैं, जबकि अभय कुमार सिन्हा को 55745 वोट मिले हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के रामश्रय शर्मा को 12005 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बेलागंज सीट पर 61.29 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बेलागंज विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच था। जेडीयू ने अभय कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा था वहीं, राजद ने एक बार फिर पिछली बार के विजेता सुरेंद्र प्रसाद यादव पर दांव खेला था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बेलागंज विधानसभा सीट पर राजद की जीत हुई थी। उस समय भी राजद ने सुरेंद्र प्रसाद यादव को मैदान में उतारा था और उन्हें 71067 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर हम प्रत्याशी शरीम अली रहे थे जिन्हें 40726 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024