1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bettiah Chunav Result: बेतिया में मतगणना जारी, भाजपा की रेणू देवी 19199 वोटों से आगे

Bettiah Chunav Result: बेतिया में मतगणना जारी, भाजपा की रेणू देवी 19199 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:16 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:17 pm IST

Bettiah Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बेतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। उस समय भी कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 66786 वोट प्राप्त हुए थे।

Bettiah Chunav Result- India TV Hindi
Bettiah Chunav Result

पटना: बिहार की बेतिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा की रेणू देवी 19199  वोटों से फिलहाल आगे चल रही हैं। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, बेतिया सीट पर 58.24 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

किस-किसके बीच मुकाबला?

बेतिया विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की रेणू देवी और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के बीच है। यह मुकाबला किसके हक में जाता है, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बेतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। उस समय भी कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 66786 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी रेणू देवी रही थी, जिन्हें 64466 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024