1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बाबूबरही में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बाबूबरही में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 08:48 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 09:10 am IST

पिछली बार बाबूबरही सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कपिल देव कामत और लोजपा प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह के बीच टक्कर थी...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 78 सीटों में बाबूबरही विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। जेडीयू ने बाबूबरही विधानसभा सीट से मीना कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने उमाकांत यादव पर दांव खेला है।

पिछली बार बाबूबरही सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कपिल देव कामत और लोजपा प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लोजपा शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बाबूबरही सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कपिल देव कामत की जीत हुई थी उन्हें 61486 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह को 20267 वोटों से हराया था जिन्हें 41219 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 8134 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024