1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिस्फी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिस्फी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 09:08 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 09:08 am IST

पिछली बार बिस्फी सीट पर राजद प्रत्याशी फैयज अहमद और BLSP प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के बीच टक्कर थी...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिस्फी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत   Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 78 सीटों में बिस्फी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बिस्फी विधानसभा सीट से हरिभूषण ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता फैयज अहमद पर दांव खेला है।

पिछली बार बिस्फी सीट पर राजद प्रत्याशी फैयज अहमद और BLSP प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लोजपा शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिस्फी सीट पर राजद प्रत्याशी फैयज अहमद की जीत हुई थी उन्हें 70975 वोट मिले थे और उन्होंने BLSP प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को 35325 वोटों से हराया था जिन्हें 35650 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 1670 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024