1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: लौकहा में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: लौकहा में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 09:27 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 09:27 am IST

पिछली बार लौकहा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रमोद कुमार प्रियदर्शी के बीच टक्कर थी...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: लौकहा में...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: लौकहा में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े   Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 78 सीटों में लौकहा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। जेडीयू ने लौकहा विधानसभा सीट से एक बार फिर पिछले बार के विजेता लक्ष्मेश्वर राय को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने भारत भूषण मंडल पर दांव खेला है।

पिछली बार लौकहा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रमोद कुमार प्रियदर्शी के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था ऐसे में दोनों पार्टी आमने-सामने थी लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है इसलिए इस बार भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लौकहा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय की जीत हुई थी उन्हें 79971 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार प्रियदर्शी को 23833 वोटों से हराया था जिन्हें 56138 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 4698 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024