1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मोहिउद्दीननगर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मोहिउद्दीननगर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 09:14 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 09:14 am IST

पिछली बार मोहिउद्दीननगर सीट पर राजद प्रत्याशी एज्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था...

RJD- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मोहिउद्दीननगर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। भाजपा ने मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से राजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने एक बार फिर पिछली बार के विजेता एज्या यादव पर दांव खेला है।

पिछली बार मोहिउद्दीननगर सीट पर राजद प्रत्याशी एज्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है ऐसे में भाजपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी दिया हुआ है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोहिउद्दीननगर सीट पर राजद प्रत्याशी एज्या यादव की जीत हुई थी उन्हें 47137 वोट मिले थे और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को 23431 वोटों से हराया था जिन्हें 23706 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 19 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 1795 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024