1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bikram Election Result: बिक्रम में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ ने बनाई बड़ी बढ़त

Bikram Election Result: बिक्रम में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ ने बनाई बड़ी बढ़त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:52 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:55 pm IST

Bikram Vidhan Sabha chunav Result: पिछली बार बिक्रम सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर थी। तब इस सीट से JDU और RJD ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था क्योंकि उस वक्त JDU, RJD और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था

Bikram Election Result- India TV Hindi
Bikram Election Result

पटना। बिहार की बिक्रम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बिक्रम सीट पर 58.66  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक अच्छा प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बिक्रम विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। बिक्रम विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर BJP और कांग्रेस के बीच में है। BJP ने बिक्रम विधानसभा सीट से अतुल कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने सिद्धार्थ सौरभ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिक्रम सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ आगे चल रहे हैं। वह अपने निटकटम प्रतिद्वंदी स्वतंत्र पार्टी के नेता अनिल कुमार से 30000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं  BJP के अतुल कुमार काफी पीछे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिक्रम सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्धार्थ की जीत हुई थी। उन्हें 94088 वोट मिले थे और उन्होंने BJP के प्रत्याशी अनिल कुमार को हराया था। अनिल कुमार को 49777 वोट ही मिले थे।

2015 में इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से तीन के नामांकन रद्द हो गए थे और एक ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इस सीट पर कुल 172838 लोगों ने वोट किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024