1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bodh Gaya Chunav Result: बोध गया से RJD के कुमार सर्वजीत जीते, BJP के हरि मांझी को हराया

Bodh Gaya Chunav Result: बोध गया से RJD के कुमार सर्वजीत जीते, BJP के हरि मांझी को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:08 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 09:06 pm IST

Bodh Gaya Chunav Result: बिहार की बोध गया विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से RJD के कुमार सर्वजीत ने भारतीय जनता पार्टी के हरि मांझी को 4708 वोटों से हराया है।

Bodh Gaya Chunav Result- India TV Hindi
Bodh Gaya Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की बोध गया विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से RJD के कुमार सर्वजीत ने भारतीय जनता पार्टी के हरि मांझी को 4708 वोटों से हराया है। कुमार सर्वजीत ने 80926 वोट हासिल किए हैं, जबकि हरि मांझी को 76218 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अजय पासवान को 9311 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बोध गया सीट पर 61.14 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बोध गया विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 17 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के हरि मांझी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कुमार सर्वजीत के बीच था।

 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के कुमार सर्वजीत ने बोध गया सीट पर BJP प्रत्याशी श्यामदेव पासवान को 30473 वोटों यानी इस सीट पर हुए कुल मतदान के 18.43 % वोटों के अंतर से हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024