1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Chanpatia Chunav Result: चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह की हुई जीत

Chanpatia Chunav Result: चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह की हुई जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:06 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:21 pm IST

Chanpatia Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। उस समय भाजपा ने प्रकाश राय को मैदान में उतारा था और उन्हें 61304 वोट प्राप्त हुए थे।

Chanpatia Chunav Result- India TV Hindi
Chanpatia Chunav Result

पटना:बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा के उमाकांत सिंह को कुल 83828 वोट मिल हैं। उन्होंने 13469 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, चनपटिया सीट पर 63.62 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

छनपटिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी उमाकांत सिंह आगे चल रहे हैं और अबतक उन्हें 61778 वोट प्राप्त हो चुके हैं, दूसरे नंबर पर 47768 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन हैं। वोटों की गिनती जारी है

वोटों की गिनती

08:00- वोटों की गिनती शुरू हुई।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। उस समय भाजपा ने प्रकाश राय को मैदान में उतारा था और उन्हें 61304 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर JDU प्रत्याशी एनएन साही रहे थे, जिन्हें 60840 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024