1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार में JD(U) को तगड़ा नुकसान पहुंचाने के बाद ये बोले चिराग पासवान

बिहार में JD(U) को तगड़ा नुकसान पहुंचाने के बाद ये बोले चिराग पासवान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2020 08:49 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:53 am IST

Bihar Election Result:बिहार में चिराग पासवान की पार्टी को महज 1 विधानसभा सीट नसीब हुई। लोक जनशक्ति बिहार की इस मटिहानी सीट जीतने में कामयाब रही। इस सीट पर पूरे दिन बेहद नजदीकी मुकाबला देखने को मिला।

Chirag Paswan reaction on Bihar Election Result । बिहार में JD(U) को तगड़ा नुकसान पहुंचाने के बाद ये- India TV Hindi
बिहार में JD(U) को तगड़ा नुकसान पहुंचाने के बाद ये बोले चिराग Image Source : PTI

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम सबके सामने है। बिहार की सत्ता में एकबार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने वापसी की है। हालांकि बिहार में इसबार नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को महज 43 सीटें नसीब हुई। बिहार में जदयू को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवारों ने। चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार बहुत सारी सीटों पर एनडीए के वोटों में सेंध लगाने में सफल रहे, जिस वजह से जदयू के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। 

पढ़ें- बिहार में NDA की वापसी लेकिन RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी, ये रही पूरी डिटेल

चुनाव परिणाम के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं, उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के  संकल्प के साथ गई थी।पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है। मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं।हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुँचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।

पढ़ें- Hasanpur Election Result: हसनपुर में तेज प्रताप यादव को जीते

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी को महज 1 विधानसभा सीट नसीब हुई। लोक जनशक्ति बिहार की इस मटिहानी सीट जीतने में कामयाब रही। इस सीट पर पूरे दिन बेहद नजदीकी मुकाबला रहा। मटिहानी में लोजपा के राज कुमार सिंह को 61 हजार 364 वोट मिले। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह को 61 हजार 31 वोट मिले जबकि महागठबंधन की तरफ से सीपीआई (एम) के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 60 हजार 599 वोट मिले।

पढ़ें- Raghopur Chunav Result: तेजस्वी यादव 38,000 मतों से अधिक के अंतर से राघोपुर सीट जीते

बिहार ने विकास के लिए वोट किया- पीएम मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात कहा कि राज्य ने विकास के लिए वोट किया है। सिलसिलेवार ट्वीटों में मोदी ने कहा, "बिहार ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था। आज, बिहार ने दुनिया को दिखा दिया लोकतंत्र किस तरह मजबूत है। रिकार्ड संख्या में बिहार के गरीबों, वंचितों और महिलाओं ने वोट दिया है।" दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, "बिहार में हर मतदाता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह आकांक्षी हैं और विकास उनकी प्रथमिकता है। उन्होंने एक बार फिर एनडीए के 15 साल के सुशासन को आशीर्वाद दिया है। इससे स्पष्ट है कि उनकी क्या अपेक्षाएं हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024