1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Darauli Election Result: दरौली में CPI-ML के सत्यदेव राम 12 हजार वोट से जीते

Darauli Election Result: दरौली में CPI-ML के सत्यदेव राम 12 हजार वोट से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:38 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:45 pm IST

Darauli vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार दरौली विधानसभा सीट CPI-ML के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर BJP का प्रत्याशी रहा था।

Darauli Election Result: दरौली में शुरू हुई मतगणना, जानिए BJP और CPI-ML में कौन आगे- India TV Hindi
Darauli Election Result: CPI-ML को मिली जीत Image Source : INDIA TV

पटना। दरौली विधानसभा सीट CPI-ML के सत्यदेव राम ने जीत दर्ज की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के रामायण मांझी को 12119 वोटों से हरा दिया है। अंतिम नतीजों के मुताबिक सत्यदेव राम को कुल 81067 वोट मिले हैं, जो कि डाले गए कुल वोट का 50 फीसदी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के रामायण मांझी को 68948 वोट मिले।  यहां पर कुल 4 उम्मीदवार ही मैदान में थे। यहां पर तीसरे नंबर पर नोटा रहा है, जिसका चुनाव करीब 5 हजार मतदातों ने किया।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दरौली सीट पर 50.05 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरौली सीट पर CPI-ML प्रत्याशी सत्यदेव राम की जीत हुई थी। उन्हें 49,576 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रामायण मांझी को करीब साढ़े 9 हजार मतों से हराया था। रामायण मांझी को 39992 मत मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024