1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Darbhanga Rural Election Result: RJD के ललित कुमार जीते, JD (U) के फराज फातमी को हराया

Darbhanga Rural Election Result: RJD के ललित कुमार जीते, JD (U) के फराज फातमी को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:33 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:31 pm IST

ललित कुमार को 64929 वोट मिले हैं, जो कि कुल डाले गए वोट का 41.26 फीसदी है। वहीं फराज फातमी को 62788 वोट मिले हैं। इस तरह से जीत का अंतर सिर्फ 2141 का रहा।

Darbhanga Rural Election Result: दरभंगा ग्रामीण सीट पर शुरू हुई मतगणना, जानिए JDU और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Darbhanga Rural Election Result: RJD के ललित कुमार जीते Image Source : INDIA TV

पटना। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल ने अपने खाते में बनाए रखी है। एक नजदीकी मुकाबले में राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव ने जनता दल यूनाइटेड के फराज फातमी को हरा दिया है। ललित कुमार को 64929 वोट मिले हैं, जो कि कुल डाले गए वोट का 41.26 फीसदी है। वहीं फराज फातमी को 62788 वोट मिले हैं। इस तरह से जीत का अंतर सिर्फ 2141 का रहा। पिछले चुनावों में ललित कुमार यादव को 35 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली थी। वहीं लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदीप कुमार ठाकुर को 17 हजार वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 7 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दरभंगा ग्रामीण सीट पर 53.2 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत हुई थी। आरजेडी के ललित कुमार यादव ने HAMS प्रत्याशी नौशाद अहमद को हराया था। ललित कुमार यादव को कुल 70557 वोट मिले थे और उन्होंने HAMS प्रत्याशी नौशाद अहमद को 34,491 वोटों से हराया था। नौशाद अहमद को कुल 36066 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024