1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Dhaka Election Result: ढाका में भाजपा के पवन कुमार जयसवाल आगे

Dhaka Election Result: ढाका में भाजपा के पवन कुमार जयसवाल आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:00 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:12 pm IST

Dhaka Chunav Result: पिछली बार ढाका विधानसभा सीट आरजेडी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर बीजेपी का प्रत्याशी रहा था।

Dhaka Seat Election Resul- India TV Hindi
Dhaka Seat Election Resul Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की ढाका विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  ढाका विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पवन कुमार जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के फैसल रहमान के बीच है। 

ढाका सीट पर वोटों की गिनती शुरु हो गई है और शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पवन कुमार जायसवाल आगे चल रहे हैं।  पवन कुमार जायसवाल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी फैसल रहमान से 20212 मतों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ढाका विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत हुई थी। उस समय आरजेडी ने फैसल रहमान को मैदान में उतारा था और उन्हें 87458 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी पवन कुमार जायसवाल रहे थे जिन्हें 68261 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024