1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Dumraon Election Result: डुमरांव में CPI M-L के अजीत कुमार सिंह 15460 वोटों से आगे

Dumraon Election Result: डुमरांव में CPI M-L के अजीत कुमार सिंह 15460 वोटों से आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:59 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:09 pm IST

Dumraon vidhan sabha chunav Result: पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू के ददन यादव ने बीजेपी के राम बिहारी सिंह को 20 हजार वोटों से मात दी थी।

Dumraon Seat Election Result- India TV Hindi
Dumraon Seat Election Result

पटना। बिहार की डुमरांव विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक डुमरांव सीट पर 54.79 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। डुमरांव विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। डुमरांव विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और सीपीआईएम-एल के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने डुमरांव विधानसभा सीट से अंजुम आरा को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि सीपीआई एम-एल ने इस बार अजीत कुमार सिंह पर दांव खेला है।

डुमरांव सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान सीपीआई एम-एल के अजीत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनता दल यूनाइटेड की अंजुम आरा 19315 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू के ददन यादव ने बीजेपी के राम बिहारी सिंह को 20 हजार वोटों से मात दी थी। पिछले चुनाव में यहां जदयू को 81015 वोट मिले थे, जबकि राम बिहारी सिंह को 50721 वोट हासिल हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024