1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Garkha Election Result: गरखा से RJD के सुरेंद्र राम 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

Garkha Election Result: गरखा से RJD के सुरेंद्र राम 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:44 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:30 am IST

Bihar Election Result: पिछली बार गरखा विधानसभा सीट RJD के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर BJP का प्रत्याशी रहा था।

Garkha Election Result, Bihar election result, BJP, RJD- India TV Hindi
Garkha Election Result Image Source : INDIA TV

पटना। गरखा विधानसभा सीट पर राजद के सुरेंद्र राम ने जीत दर्ज की है उन्होने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानचंद मांझी  को 9937 वोटों से हरा दिया है।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक गरखा सीट पर 57.47 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गरखा विधानसभा सीट पर RJD प्रत्याशी मुनेश्वर चौधरी की जीत हुई थी। उन्हें 89,249 वोट मिले थे और उन्होंने BJP प्रत्याशी ज्ञानचंद मांझी को 39,883 हजार मतों से हराया था। ज्ञानचंद मांझी को 49,366 मत मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024