1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Gaura Bauram Chunav Result: गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर VIP की स्वर्णा सिंह ने जीत की हासिल

Gaura Bauram Chunav Result: गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर VIP की स्वर्णा सिंह ने जीत की हासिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:04 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:14 pm IST

Gaura Bauram Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर JDU की जीत हुई थी। उस समय JDU ने मदन साहनी को मैदान में उतारा था और उन्हें 51403 वोट प्राप्त हुए थे।

गौड़ाबौराम में मतगणना जारी- India TV Hindi
गौड़ाबौराम में मतगणना जारी

पटना: बिहार की  गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर VIP की स्वर्णा सिंह ने जीत हासिल की है। स्वर्णा सिंह  को कुल 59538 वोट मिल हैं। उन्होंने 7280 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, गौड़ाबौराम सीट पर 53.8 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर JDU की जीत हुई थी। उस समय JDU ने मदन साहनी को मैदान में उतारा था और उन्हें 51403 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर LJP प्रत्याशी विनोद साहनी रहे थे, जिन्हें 37341 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024