1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गया शहर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गया शहर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 07:55 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में गया शहर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है।

Gaya Town seat prem kumar Akhauri Onkar Nath rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Gaya Town seat prem kumar Akhauri Onkar Nath rjd ljp BJP Congress Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में गया शहर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने गया शहर विधानसभा सीट से प्रेम कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने अखौरी ओंकार नाथ पर दांव खेला है।

पिछली बार गया शहर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमरंजन डिंपल के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गया शहर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 66891 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के प्रेमरंजन डिंपल को करीब 23 हजार मतों से हराया था जिन्हें 44102 मत मिले थे। आरजेडी और जेडीयू अभी तक इस सीट से चुनाव मैदान में नहीं उतरी है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार प्रसाद और चौथे नंबर पर सीपीआई प्रत्याशी मसूद मंजर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024