1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Govindganj Chunav Result: गोविंदगंज में मतगणना जारी, बीजेपी के सुनील तिवारी आगे

Govindganj Chunav Result: गोविंदगंज में मतगणना जारी, बीजेपी के सुनील तिवारी आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:03 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 01:27 pm IST

Govindganj Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोविंदगंज विधानसभा सीट पर LJP की जीत हुई थी। उस समय LJP ने राजू तिवारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 74685 वोट प्राप्त हुए थे।

Govindganj Chunav Result- India TV Hindi
Govindganj Chunav Result

पटना: बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। गोविंदगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुनील तिवारी 16755 वोटों से आगे चल रहे हैं इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोविंदगंज सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोविंदगंज विधानसभा सीट पर LJP की जीत हुई थी। उस समय LJP ने राजू तिवारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 74685 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेश कुमार रहे थे, जिन्हें 46765 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024