1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Imamganj Chunav Result: इमामगंज से पूर्व CM जीतन राम मांझी जीते

Imamganj Chunav Result: इमामगंज से पूर्व CM जीतन राम मांझी जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:34 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:26 pm IST

बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट पर वोटों पर मतगणना खत्म हो गई है, इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी ने वापसी की है। वह करीब 10 हजार वोट से जीते हैं, हालांकि शुरुआती दौर में वे पिछड़ गए थे।

Imamganj Chunav Result- India TV Hindi
Imamganj Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट पर वोटों पर मतगणना खत्म हो गई है, इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी ने वापसी की है। वह करीब 10 हजार वोट से जीते हैं, हालांकि शुरुआती दौर में वे पिछड़ गए थे। मांझी को अबतक 54545 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के उदय नारायण चौधरी को 44337 वोट हासिल हुए हैं। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक इमामगंज सीट पर 58.64 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

इमामगंज विधानसभा सीट पर दूसरी बार कब्जा बरकार रखने के लिए प्रयासरत पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को चुनाव मैदान में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का सामना करना पड़ है। इमामगंज विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उदय नारायण चौधरी के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इमामगंज विधानसभा सीट पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की जीत हुई थी। उस समय हम ने जीतन राम मांझी को मैदान में उतारा था और उन्हें 79389 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर जेडीयू प्रत्याशी उदय नारायण चौधरी रहे थे जिन्हें 49981 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024