1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के साथ JD (U) का गठबंधन लगभग तय-सूत्र

जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के साथ JD (U) का गठबंधन लगभग तय-सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 07:51 pm IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक दोनों दल साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Nitish kumar, Jeetan ram mandhi, bihar vidhansabha chunav- India TV Hindi
जीतन राम मांझी की पार्टी HAM साथ JU (U) का गठबंधन लगभग तय-सूत्र Image Source : FILE

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक दोनों दल साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस बात के संकेत पहले से मिल रहे थे कि बिहार में दलितों की राजनीति करनेवाले नेता पाला बदल सकते हैं। उधर इसी कड़ी में एनडीए के घटक दल एलजेपी और जेडीयू के बीच समीकरण बिगड़ने की भी खबरें सामने आ गईं। वहीं जेडीयू से बर्खास्त मंत्री श्याम रजक ने भी आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ले ली। 

जीतन राम मांझी का नाम सुर्खियों में तब आया था जब नीतीश कुमार ने उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि बाद में जब दोबारा नीतीश को सीएम बनाने की मांग उठी थी तब मांझी ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था और बगावत पर उतर आए। आखिरकार नीतीश कुमार फिर से सीएम बने और मांझी ने नीतीश की पार्टी से अलग होकर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का गठन किया। बाद में जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हुए लेकिन चुनावों में करारी हार के बाद वहां से भी अलग हो गए। अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024