1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kahalgaon Election Result: कहलगांव में BJP के पवन कुमार ने बनाई बड़ी बढ़त

Kahalgaon Election Result: कहलगांव में BJP के पवन कुमार ने बनाई बड़ी बढ़त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:00 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:07 pm IST

Kahalgaon Vidhan Sabha chunav Result : पिछली बार कहलगांव विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी का प्रत्याशी रहा था।

Kahalgaon Election Result- India TV Hindi
Kahalgaon Election Result

Kahalgaon  Vidhan Sabha chunav Result 2020: बिहार की कहलगांव विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक कहलगांव सीट पर 61.95 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक अच्छा प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कहलगांव विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के पवन कुमार यादव कांग्रेस के शुभानंद मुकेश के बीच है।

 
कहलगांव सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी के पवन कुमार आगे चल रहे हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश से 43319 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कहलगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। उस समय कांग्रेस पार्टी ने सदानंद सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 64981 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी नीरज कुमार मंडल रहे थे जिन्हें 43752 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024