1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Karakat Chunav Result: काराकाट से CPI-ML के अरुण सिंह जीते, BJP के राजेश्वर राज को हराया

Karakat Chunav Result: काराकाट से CPI-ML के अरुण सिंह जीते, BJP के राजेश्वर राज को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 01:04 pm IST

Karakat vidhan sabha Chunav Result: बिहार की काराकाट विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट CPI M-L के खाते में गई है। CPI-ML के अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर राज को 18189 वोट से हराया है।

Karakat Chunav Result- India TV Hindi
Karakat Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की काराकाट विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट CPI M-L के खाते में गई है। CPI-ML के अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर राज को 18189 वोट से हराया है। अरुण सिंह ने 82700 वोट हासिल किए हैं, जबकि राजेश्वर राज को 64511 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की मालती सिंह को 4901 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक काराकाट सीट पर 52.1 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। काराकाट विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर राज CPI M-L के अरुण सिंह के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान काराकाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत हुई थी। उस समय राजद ने संजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 59720 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर राज रहे थे जिन्हें 47601 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024