1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kesaria Chunav Result: केसरिया में मतगणना जारी, JDU की शालिनी मिश्रा 10628 वोटों से आगे

Kesaria Chunav Result: केसरिया में मतगणना जारी, JDU की शालिनी मिश्रा 10628 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:57 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:14 pm IST

Kesaria Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केसरिया विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय RJD ने राजेश कुमार को मैदान में उतारा था और उन्हें 62902 वोट प्राप्त हुए थे।

Kesaria Chunav Result: केसरिया में मतगणना जारी, जानिए- JDU और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Kesaria Chunav Result: केसरिया में मतगणना जारी, जानिए- JDU और RJD में कौन आगे

पटना: बिहार की केसरिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, केसरिया सीट पर 54.7 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।\

केसरिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी के बीच कड़ी  टक्कर देखी जा रही है। इसके अलावा लोजपा प्रत्याशी भी टक्कर दे रहे हैं। अभी तक जनता दल प्रत्याशी शालिनी मिश्रा को 10628 वोट मिले हैं।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केसरिया विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय RJD ने राजेश कुमार को मैदान में उतारा था और उन्हें 62902 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रहे थे, जिन्हें 46955 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024