1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: केसरिया में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार राजद को मिली थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: केसरिया में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार राजद को मिली थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 02:48 pm IST

केसरिया विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां पर एनडीए की ओर से जेडीयू ने और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

Bihar Vidhan Sabha - India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha  Image Source : PTI

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की व्यस्तता बढ़ रही है। यहां तीन चरणों में मतदान होगा। 10 नवंबर नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में केसरिया विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां पर एनडीए की ओर से जेडीयू ने और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां जेडीयू ने केसरिया विधानसभा सीट से शालिनी मिश्रा को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने संतोष कुशवाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

केसरिया सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां उस वक्त महागठबंधन में शामिल आरजेडी के प्रत्याशी डॉ.राजेश कुमार ने बीजेपी के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को मात दी थी। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर सीपीआई को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं भाजपा और जदयू इस बार मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केसरिया सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी डॉ.राजेश कुमार को जीत मिली थी। उन्हें 47 प्रतिशत मतों के साथ 62902 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को मात दी थी। गुप्ता को 46955 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024