1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कुर्था में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कुर्था में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 08:30 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में कुर्था विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है।

Kurtha seat Satya Deo Singh JDU Bagi Kumar Verma RJD - India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में कुर्था विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है। JDU ने कुर्था विधानसभा सीट से सत्यदेव सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि RJD ने बागी कुमार वर्मा पर दांव खेला है।

पिछली बार कुर्था सीट पर JDU प्रत्याशी सत्यदेव सिंह और RLSP प्रत्याशी अशोक कुमार वर्मा के बीच टक्कर थी, BJP और JDU ने पिछली बार मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन इसबार वह मिलकर चुनाव लड़ रही है ऐसे में BJP ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुर्था सीट पर JDU प्रत्याशी सत्यदेव सिंह की जीत हुई थी उन्हें 43676 वोट मिले थे और उन्होंने RLSP प्रत्याशी अशोक कुमार वर्मा को हराया था जिन्हें 29557 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024