1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kusheshwar Asthan Chunav Result: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU के शशिभूषण हजारी की हुई जीत

Kusheshwar Asthan Chunav Result: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU के शशिभूषण हजारी की हुई जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:27 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:21 pm IST

Kusheshwar Asthan Vidhan Sabha Chunav Result: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU के शशिभूषण हजारी ने जीत हासिल की है। शशिभूषण हजारी को कुल 53980 वोट मिल हैं। उन्होंने 7222 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

कुशेश्वरस्थान में मतगणना जारी- India TV Hindi
कुशेश्वरस्थान में मतगणना जारी

पटना: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU के शशिभूषण हजारी ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शशिभूषण हजारी को कुल 53980 वोट मिल हैं। जिसमें 53952 ईवीएम वोट हैं और 28 पोस्टल वोट हैं। उन्होंने 7222 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, कुशेश्वरस्थान सीट पर 55.3 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU की जीत हुई थी। उस समय भी JDU ने शशिभूषण हजारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 50062 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर LJP प्रत्याशी धनंजय कुमार रहे थे, जिन्हें 30212 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024